कैदी फरार मामले में ओडी पदाधिकारी निलंबित

सराय थाना के हाजत से फरार कैदी मामले में एसपी ने ओडी अभिषेक कुमार पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है. वही संतरी और एक अन्य होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी से अनुशंसा की है.

प्रतिनिधि, सीवान. सराय थाना के हाजत से फरार कैदी मामले में एसपी ने ओडी अभिषेक कुमार पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है. वही संतरी और एक अन्य होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी से अनुशंसा की है. जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के पपौर गांव में गुरुवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त पपौर निवासी बबलू तिवारी को गिरफ्तार कर ली थी. गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को उसे सराय थाना की हाजत में बंद कर दिया गया था और शनिवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी. तभी हाजत में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण आरोपी ने शौच जाने की बात कही. ड्यूटी पर तैनात संतरी उसे हाजत से बाहर लेकर आया और थाना परिसर में दीवार के पास बैठाया. इसी बीच आरोपी ने संतरी को धक्का दिया और मौका पाकर थाना की दीवार फांदकर फरार हो गया था. इस मामले में ओडी ड्यूटी पर तैनात पुअनि अभिषेक कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया हैं. जबकि संतरी गृहरक्षक रविशंकर राय एवं विनोद सिंह के विरूद्ध अनुबंध निरस्त की कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है. इधर फरार अभियुक्त अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >