एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी. 31 अगस्त तक करें आवेदन, स्कूलों को सत्यापन के निर्देश

Siwan News : एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन और सत्यापन समय पर पूरा करें।

Siwan News : राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर जारी है. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), सीवान ने जिले के सभी सरकारी, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट, उत्क्रमित तथा नवस्थापित उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

सफल विद्यार्थियों को करना होगा नया पंजीकरण, पुराने छात्रों के लिए रिन्यूवल अनिवार्य

जारी निर्देश के अनुसार, एनएमएमएस परीक्षा 2026 में सफल छात्र-छात्राओं को एनएसपी पोर्टल पर नया पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. वहीं वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 में एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए रिन्यूवल आवेदन करना अनिवार्य होगा.

आवेदन सत्यापन में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश

बीईओ सौरभ सुमन ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी सभी प्रधानाध्यापकों को जानकारी दी जा चुकी है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कई विद्यालय पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन का समय पर पंजीकरण और सत्यापन नहीं कर रहे हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पात्र छात्रों के आवेदनों का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

इंस्टीट्यूट नोडल अधिकारी करेंगे प्रतिदिन सत्यापन

जिला शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि इंस्टीट्यूट नोडल अधिकारी (आईएनओ) प्रतिदिन एनएसपी पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करेंगे. इसके अलावा विद्यालयों को सत्यापित आवेदनों की एक प्रति अपने कार्यालय में सुरक्षित रखने तथा दूसरी प्रति जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), सीवान के कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

31 अगस्त तक करें आवेदन

शिक्षा विभाग के अनुसार, छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. विभाग ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से समय रहते आवेदन करने तथा संबंधित विद्यालयों से अपने आवेदन का शीघ्र सत्यापन कराने की अपील की है.

Also Read : मंगलपुर–विशुनपुर RCC पुल पर 30 जुलाई को 6 घंटे बंद रहेगा आवागमन, मरम्मत कार्य के कारण प्रशासन ने जारी किया आदेश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >