टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 32 मरीजों को मिला फूड बास्केट. डीएम ने निक्षय मित्र बनने की अपील की

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सीवान में 32 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र पहल के तहत फूड बास्केट वितरित किया गया. इस अभियान में समाज की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया ताकि टीबी मुक्त भारत का संकल्प पूरा हो सके.

सीवान: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान निक्षय मित्र पहल के अंतर्गत 32 टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किया गया.

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब सरकार के साथ समाज भी अपनी जिम्मेदारी निभाए. उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और सक्षम नागरिकों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण, सहयोग और आत्मविश्वास प्रदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाया जा सकता है.

सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है. मरीजों के लिए नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार भी बेहद जरूरी है. निक्षय मित्र योजना के माध्यम से समाज की भागीदारी बढ़ रही है, जिससे मरीजों का मनोबल मजबूत हो रहा है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की.

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है. निक्षय मित्रों के सहयोग से मरीजों को उपचार अवधि में पोषण सहायता मिल रही है, जिससे उनके स्वस्थ होने की संभावना बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

कार्यक्रम में अधिकारियों ने लोगों से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक सहयोग और पोषण सहायता इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है. अंत में सभी ने टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह, डीपीएम विशाल कुमार सिंह, डीपीसी दीपक कुमार, शैलेंदु कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य, निक्षय मित्र एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >