NEET UG RESULT : सीवान जिले की छात्रा निधि सिंह ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. निधि ने 720 में 592 अंक प्राप्त करते हुए 99.3486158 पर्सेंटाइल हासिल किया है. उनकी ऑल इंडिया रैंक 12,810 तथा ओबीसी श्रेणी रैंक 5,876 आई है.जारी स्कोर कार्ड के अनुसार निधि सिंह ने भौतिकी में 99.2106586 पर्सेंटाइल, रसायन विज्ञान में 98.8772411 पर्सेंटाइल तथा जीव विज्ञान में 98.5977764 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है. उन्होंने कुल 592 अंक अर्जित कर मेडिकल शिक्षा के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है.शहर के हक़ाम निवासी निधि सिंह के पिता मुन्ना सिंह तथा माता कुमारी विमला सिंह हैं. परिणाम घोषित होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है
निधि ने नीट-यूजी में मारी बाजी, 592 अंक के साथ एआईआर 12,810 हासिल किया

छात्रा निधि सिंह | Prabhat Khabar Network
Copied link
हिसार जिले की छात्रा निधि सिंह ने NEET UG परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में से 592 अंक प्राप्त किए हैं. उन्होंने 99.34% पर्सेंटाइल और 12,810 की ऑल इंडिया रैंक हासिल की है, जिससे उनके परिवार और जिले में खुशी की लहर है.