'मेरा युवा भारत' की जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक, युवाओं के पंजीकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश

Siwan News : 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) कार्यक्रम के तहत जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इसमें युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई. युवाओं का पंजीकरण अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए.

Siwan News : समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) कार्यक्रम के तहत जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर आयोजित बैठक में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.

माई भारत पोर्टल पर युवाओं का चल रहा पंजीकरण

बैठक में जिला युवा पदाधिकारी दीपंकर सिंह ने बताया कि माई भारत पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसके माध्यम से युवा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहित योजनाओं और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं.

नशा मुक्त भारत अभियान पर भी हुई चर्चा

बैठक में बताया गया कि 1 जुलाई से 15 अगस्त तक जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता और मोबिलाइजेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है.

कॉलेजों में बनाए जाएंगे नोडल पदाधिकारी और कैंपस एम्बेसडर

उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह ने सभी संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और महाविद्यालयों को अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक महाविद्यालय में माई भारत का एक नोडल पदाधिकारी और एक कैंपस एम्बेसडर नामित किया जाएगा, ताकि कॉलेज स्तर पर कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन और युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित हो सके.

कई विभागों के अधिकारी और स्वयंसेवक रहे उपस्थित

बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग मो. मिनहाजउद्दीन, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा एनएसएस के नोडल पदाधिकारी, डीएवी कॉलेज के प्रतिनिधि और माई भारत के स्वयंसेवक मौजूद रहे. सभी ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया.

Also Read : पश्चिम बंगाल के बीएसएफ कैंप में फायरिंग, सारण के हवलदार अजय सिंह की मौत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >