सास ने बहु के मार डाला

जामो थाना क्षेत्र के जामो मठिया निवासी महेश राम की 20 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी को सोमवार आपसी पारिवारिक विवाद में सास, जेठानी और महेश राम के दो सगे भाइयों ने लाठी व डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.सूचना मिलने पर पति महेश राम अपनी पत्नी गुड़िया देवी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के क्रम में गुड़िया देवी की मौत हो गई.

प्रतिनिधि, गोरेयाकोठी. जामो थाना क्षेत्र के जामो मठिया निवासी महेश राम की 20 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी को सोमवार आपसी पारिवारिक विवाद में सास, जेठानी और महेश राम के दो सगे भाइयों ने लाठी व डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सूचना मिलने पर पति महेश राम अपनी पत्नी गुड़िया देवी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के क्रम में गुड़िया देवी की मौत हो गई. घर शव पहुंचते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सीवान भेज दिया. ज्ञात हो कि गुड़िया की शादी दो माह पूर्व मार्च में जामो मठिया निवासी छबीला राम के पुत्र महेश राम से हुई थी. गुड़िया देवी बड़हरिया थाना क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी स्व. श्रीभगवान राम की पुत्री बताई जाती है. उक्त घटनाक्रम के मामले में पीड़िता के पति महेश राम ने अपनी मां कुमरिया देवी, भाई उमेश राम, अमित कुमार राम और भाभी बविता देवी को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी कांड संख्या 129/26 दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई तेज कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >