सीवान: नदी में बहे अधेड़ का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, एसडीआरएफ ने दो नावों से चलाया सर्च अभियान

सनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के बसंतनगर गांव में नदी की तेज धारा में बहे 60 वर्षीय उमा सहनी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. एसडीआरएफ की टीम विशेष तकनीक से व्यापक सर्च अभियान चला रही है.

Siwan News : हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के बसंतनगर गांव में नदी की तेज धारा में बह गए 60 वर्षीय उमा सहनी का दूसरे दिन शनिवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका. गोपालगंज से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में नदी में व्यापक सर्च अभियान चलाया, लेकिन अब तक लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका.

दो नावों से नदी में चलाया गया सर्च अभियान

एसडीआरएफ की टीम ने दो नावों की सहायता से घटनास्थल से करीब 500 मीटर तक नदी में खोज अभियान चलाया. टीम विशेष तकनीक के माध्यम से नदी की गहराई में तलाश कर रही है, ताकि लापता व्यक्ति का पता लगाया जा सके.

विशेष तकनीक से हो रही तलाश

एसडीआरएफ के प्रभारी जैनुल हसन ने बताया कि दो नावों के माध्यम से नदी का मंथन किया जा रहा है. इस तकनीक से 10 से 12 फीट गहराई तक फंसे शव को भी बाहर निकाला जा सकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि लगातार अभियान चलाकर लापता व्यक्ति का जल्द पता लगा लिया जाएगा.

नाव निकालने के दौरान तेज धारा में बहे थे उमा सहनी

जानकारी के अनुसार, बसंतनगर निवासी उमा सहनी की नाव नदी में जलकुंभी के बीच फंस गई थी. शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे वह जलकुंभी हटाकर नाव निकालने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान नदी की तेज धारा में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बहते हुए जलकुंभी के बीच लापता हो गए.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के दिन स्थानीय ग्रामीणों ने भी करीब 500 मीटर तक नदी से जलकुंभी हटाकर और जाल डालकर काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली. उधर, उमा सहनी के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर थाने के सअनि बीरेंद्र सिंह, स्थानीय मुखिया इम्तियाज अहमद, अनंत सहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम का सर्च अभियान लगातार जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umashankar ram

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >