सीवान के मैरवा ANM कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्रों की समस्याएं पहुंचेंगी सरकार तक

मैरवा स्थित ANM कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान करना है. छात्र अब विशेष पोर्टल पर अपनी पढ़ाई और कॉलेज से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिसकी निगरानी मुख्यमंत्री स्तर से की जाएगी.

student grievance portal: मैरवा स्थित एएनएम कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने फीता काटकर किया. इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सिविल सर्जन का स्वागत किया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विद्यार्थी सहयोग शिविर पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई, कॉलेज अथवा अन्य संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

पोर्टल के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे शिकायत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई या कॉलेज से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे संबंधित पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की निगरानी मुख्यमंत्री स्तर से की जायेगी. समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी समस्याओं को बेझिझक सामने रखने और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं तथा शिकायत निवारण व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की.

बेहतर माहौल में पढ़ाई के लिए समस्या का समाधान जरूरी

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समय पर समाधान होना जरूरी है, ताकि वे बेहतर माहौल में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी समस्या के लिए उचित माध्यम से अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचानी चाहिए.

शिविर में विद्यार्थियों ने रखीं समस्याएं

शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी अधिकारियों के समक्ष रखी. अधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया.

मौके पर कॉलेज के प्राचार्य संगम त्रिपाठी, हेल्थ मैनेजर शहीद अली, पुष्पजीत कुमार सहित कॉलेज के शिक्षक और अन्य कर्मी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >