लाली यादव हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार

चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी दिनेश कुमार यादव उर्फ लाली यादव की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर और उसके एक सहयोगी को दबोच लिया है.पुलिस के अनुसार सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी प्रदीप यादव और उसके सहयोगी सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के डुमई निवासी रोहित कुमार यादव को विरती मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया. दोनों लाली हत्या कांड में अप्राथमिक अभियुक्त है.

प्रतिनिधि,सिसवन. चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी दिनेश कुमार यादव उर्फ लाली यादव की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर और उसके एक सहयोगी को दबोच लिया है.पुलिस के अनुसार सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी प्रदीप यादव और उसके सहयोगी सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के डुमई निवासी रोहित कुमार यादव को विरती मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया. दोनों लाली हत्या कांड में अप्राथमिक अभियुक्त है. पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, सात कारतूस बरामद हुआ है.पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने लाली यादव कि हत्या मे अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर अलग अलग थाना में लगभग आधा दर्जन आपराधिक मामले भी दर्ज है.ज्ञात हो की चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बीते 8 सितंबर की रात अपराधियों द्वारा गोली मारकर लाली यादव की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उसकी पत्नी सीमा यादव ने एफआईआर दर्ज कराते हुए दो लोगों को लाइनर, छह लोगों पर षड्यंत्र करने व सुपारी देने व दो लोगों व चार पांच अज्ञात द्वारा गोली मार कर हत्या करने की एफआईआर दर्ज कराई थी..पुलिस सूत्रों के अनुसार लाली यादव पर भी सीवान और छपरा के एक दर्जन थानों में अपहरण व हत्या समेत कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज है.इधर पुलिस लाली यादव हत्या में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >