सीवान: हसनपुरा में महावीरी झंडा जुलूस में दिखा उत्साह, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

सीवान के हसनपुरा, अरंडा और मलाहीडीह गांवों में महावीरी झंडा जुलूस पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाला गया. प्रशासन की कड़ी निगरानी में यह आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

Siwan News : एमएच नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को महावीरी झंडा जुलूस प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. हसनपुरा, अरंडा और मलाहीडीह गांवों में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

मलाहीडीह से निकला जुलूस, अरंडा तक पहुंचा

मलाहीडीह गांव से निकला महावीरी झंडा जुलूस लाल मंदिर, ठाकुर मंदिर और हनुमान चौक होते हुए अरंडा काली स्थान चौक पहुंचा. यहां वीर हनुमान की पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया. जुलूस में सबसे आगे वीर हनुमान की आकर्षक प्रतिमा चल रही थी, जबकि उसके पीछे श्रद्धालुओं और विभिन्न अखाड़ों का काफिला था.

जयकारों से गूंजता रहा पूरा क्षेत्र

जुलूस के दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. अखाड़ों से जुड़े युवाओं ने बनैठी सहित विभिन्न पारंपरिक खेलों और करतबों का प्रदर्शन किया. युवाओं के प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही.

झांकियों ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान

महावीरी जुलूस में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और वीर हनुमान की झांकियां भी शामिल थीं. ये झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. जुलूस देखने के लिए आसपास के गांवों और क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. पूरे आयोजन के दौरान लोगों में उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल रहा.

चौक-चौराहों पर तैनात रहा पुलिस बल

जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे जुलूस के दौरान स्थिति पर नजर रखते रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका.

मौके पर बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह, ईओ मुकेश कुमार राज, पुअनि लव पासवान, पप्पू कुमार, नेहा कुमारी, मधुरिमा मनीषा, सअनि वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहित महिला और पुरुष पुलिस बल मौजूद रहे. प्रशासन की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >