कार व ऑटो से शराब बरामद

मध निषेध की सदर टीम ने अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान दो कार व एक ऑटो को भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है.

सीवान : मध निषेध की सदर टीम ने अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान दो कार व एक ऑटो को भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है. मामले में प्रभारी उत्पाद अधीक्षक सह इंस्पेक्टर गणेश चंद्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ऑटो से 228 बोतल शराब शराब बरामद किया गया है. दूसरी छापेमारी कर एक कार से 33 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं तीसरी छापेमारी मध निषेध टीम सदर द्वारा की गई है.इसमें भी एक कार से 50 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है. जबकि तस्कर फरार होने में सफल रहा है. तस्कर की पहचान की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाने के खाजेपुर खुर्द गांव में रविवार को भूमि विवाद को ले दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुछ लोग घायल हो गए. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है. एक पक्ष के रामा शंकर साह ने कुल नौ लोगों को आरोपित किया है. वहीं दूसरे पक्ष के खाजेपुर खुर्द निवासी सुजीत वर्मा उर्फ रिंकू वर्मा ने कुल ग्यारह लोगों सहित अज्ञात को आरोपित किया है. इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >