सीवान में किरायेदार महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मकान मालिक गिरफ्तार

सीवान के भोपतपूरा गांव में किराए के मकान में रहने वाली महिला के साथ मकान मालिक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.

Siwan News: मैरवा थाना क्षेत्र के भोपतपूरा गांव में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला के साथ मकान मालिक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है.

घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

जानकारी के अनुसार जीरादेई थाना क्षेत्र के जमापुर गांव की रहने वाली महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ भोपतपूरा में किराये के मकान में रहती है. वह स्थानीय मेडिकल कॉलेज में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है. पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात घर पर कोई अन्य सदस्य नहीं था. इसी दौरान मकान मालिक ने उससे खाना बनवाया. खाना ले जाने के कुछ देर बाद वह देर रात महिला के कमरे में जबरन घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

आरोपी गिरफ्तार . फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

शनिवार की सुबह पीड़िता ने मैरवा थाने में आवेदन दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज की. आरोपी की पहचान भोपतपूरा निवासी राजेश गोंड उर्फ रूखी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रविवार की सुबह फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और पीड़िता से पूछताछ की. इसके बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गई.

थानाध्यक्ष बोले . कानूनी कार्रवाई जारी

मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  किस्तों में टूट रही है प्रशांत किशोर की पार्टी, बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के तीन और नेता बीजेपी में शामिल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >