JPU Semester 5 Exam Form: परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

जेपीयू स्नातक सीबीसीएस सत्र 2023-27 के सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत. विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी है. यह निर्णय क्रेडिट अपडेट की समस्या से जूझ रहे छात्रों को ध्यान में रखकर लिया गया है.

JPU Semester 5 Exam Form: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के स्नातक सीबीसीएस सत्र 2023-27 के सेमेस्टर-5 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है. विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि चार दिन बढ़ा दी है. अब विद्यार्थी 20 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित थी. वहीं, सेमेस्टर-5 की परीक्षा 22 सितंबर से शुरू होनी है.

क्रेडिट अपडेट नहीं होने से अटक रहा था आवेदन

परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया में कई विद्यार्थियों को पोर्टल पर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा था. कई विद्यार्थियों का निर्धारित क्रेडिट अपडेट नहीं होने के कारण उनका ऑनलाइन परीक्षा आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहा था. अंतिम तिथि नजदीक आने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गयी थी.

छात्रहित को देखते हुए विश्वविद्यालय ने फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त समय दिया है. इससे क्रेडिट अपडेट नहीं होने के कारण आवेदन पूरा नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी.

कॉलेजों में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

फॉर्म भरने और जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए शहर के डीएवी पीजी कॉलेज समेत विभिन्न कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ रही है. कई जगह विद्यार्थियों को फॉर्म और कागजात जमा करने के लिए कतार में खड़ा होना पड़ा.

ऑनलाइन फॉर्म के बाद कॉलेज में जमा करना होगा प्रिंट

विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंट संबंधित कॉलेज में जमा करना होगा. इसके साथ सेमेस्टर-1 से 4 तक के अंकपत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे. कॉलेज स्तर पर दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद संबंधित रिकॉर्ड विश्वविद्यालय को भेजा जायेगा.

परीक्षा की तिथि: 22 सितंबर से फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 20 सितंबर सत्र: स्नातक सीबीसीएस 2023-27 सेमेस्टर: 5

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >