स्व-गणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश

डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को जनगणना से संबंधित स्व-गणना फॉर्म ऑनलाइन भरकर उसका प्रमाण-पत्र संबंधित बीआरसी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया था. समीक्षा के दौरान स्व-गणना कार्य की प्रगति कम पाए जाने पर उच्चाधिकारियों द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया है.

सीवान. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को जनगणना से संबंधित स्व-गणना फॉर्म ऑनलाइन भरकर उसका प्रमाण-पत्र संबंधित बीआरसी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया था. समीक्षा के दौरान स्व-गणना कार्य की प्रगति कम पाए जाने पर उच्चाधिकारियों द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया है. इसी क्रम में सभी प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक को निर्देश दिया गया है कि 25 अप्रैल की शाम 05:00 बजे तक अपने विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी, विद्यालय लिपिक, परिचारी एवं रसोइया का स्व-गणना कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं. साथ ही विद्यालय के पोषक क्षेत्र में शिक्षा सेवक/तालीमी मरकज के माध्यम से अभिभावकों को भी ऑनलाइन स्व-गणना के लिए प्रेरित कर अधिक से अधिक संख्या में प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करें.डीपीओ स्थापना द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी बीइओ अपने-अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. शिक्षक व कर्मियों को स्व-गणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश जीरादेई. जनगणना में स्व-गणना को लेकर सभी शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक, लिपिक, परिचारी, रसोइया तथा टोला सेवक/तालीमी मरकज सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी स्वयं का स्व-गणना कार्य पूर्ण करेंगे. साथ ही प्रत्येक कर्मचारी अपने निकटवर्ती क्षेत्र के कम से कम 10 व्यक्तियों का स्व-गणना विवरण निर्धारित प्रपत्र में संकलित कर तैयार करेंगे. इस संकलित विवरण को समय पर और व्यवस्थित रूप से बीआरसी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा, ताकि संपूर्ण अभियान का प्रतिवेदन एकत्र किया जा सके. स्वगणना कार्य में तेजी लाने का बीइओ ने दिया निर्देश दरौंदा. जनगणना के तहत स्व-गणना कार्य में तेजी लाने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह अपर चार्ज अधिकारी सौरभ सुमन ने कड़े निर्देश दिया है. प्रत्येक शिक्षक अपने गणना क्षेत्र में जाकर प्रतिदिन कम से कम 10 परिवारों की जनगणना स्व-घोषणा सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन समीक्षा की जा रही है. जिस प्रगणक या प्रवेक्षक द्वारा इसमें कोताही बरती गई उस पर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को इसके लिए अधिक से अधिक जागरूक करें. जिससे स्व गणना कार्य में तेजी आ सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >