होमगार्ड के पासिंग आउट परेड का निरीक्षण

जीएम हाइ स्कूल बड़हरिया के स्टेडियम में गयाजी जिले के 200 होमगार्ड की 90 दिवसीय ट्रेनिंग के उपरांत की परेड का निरीक्षण डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा ने बुधवार को संयुक्त रुप से किया. इस दौरान होमगार्ड की छह टुकड़ियों ने डीएम और एसपी को सलामी दी.

प्रतिनिधि,बड़हरिया. जीएम हाइ स्कूल बड़हरिया के स्टेडियम में गयाजी जिले के 200 होमगार्ड की 90 दिवसीय ट्रेनिंग के उपरांत की परेड का निरीक्षण डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा ने बुधवार को संयुक्त रुप से किया. इस दौरान होमगार्ड की छह टुकड़ियों ने डीएम और एसपी को सलामी दी. उन्होंने जवानों की परेड की सराहना करते हुए कहा कि परेड काफी उम्दा है. यह ट्रेनिंग के दौरान अनुशासन, निष्ठा और कर्मठता का परिचायक है. वहीं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने कहा कि प्रदर्शन से पता चलता है कि जवानों ने प्रशिक्षण के दौरान सजग रहकर काफी मेहनत की है.यह परेड अनुशासन, जोश और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करती है.इनके ट्रेनर्स जिला होमगार्ड कमांडेंट ने भी काफी मेहनत की है.प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाते हुए कहा कि अब ये समाज और राज्य की सेवा के लिए तैयार और तत्पर हैं.उन्होंने शपथ के दौरान कहा कि सत्य,निष्ठा और कर्मठता का परिचय देते हुए कठिन परिस्थितियों में भी अनुशासन का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों पर डटे रहेंगे. धैर्य का परिचय देंगे और अपने वरीय पदाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे.इस मौके पर अनुशासन पूर्वक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवान धीरज कुमार,सुधीर कुमार आदि के साथ कमांडेंट धनंजय कुमार को भी डीएम व एसपी द्वारा सम्मानित किया गया. इस मौके पर गृह रक्षावाहिनी के पदाधिकारियों के साथ बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद, थानाध्यक्ष छोटन कुमार ,एचएम एहसानुल्लाह, हरिशरण निराला, महताब आलम उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >