दंपती से मारपीट कर मंगलसूत्र छीनने की प्राथमिकी

बसंतपुर : थाना क्षेत्र के सानी बगाहीं गांव में मामूली बात को लेकर पड़ोस के कुछ लोगों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की. घटना सात अप्रैल की रात की बतायी जाती है. इलाज कराने के बाद मंगलवार को पीड़ित भरत महतो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बयान में कहा गया है कि […]

बसंतपुर : थाना क्षेत्र के सानी बगाहीं गांव में मामूली बात को लेकर पड़ोस के कुछ लोगों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की. घटना सात अप्रैल की रात की बतायी जाती है. इलाज कराने के बाद मंगलवार को पीड़ित भरत महतो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बयान में कहा गया है कि सात अप्रैल की शाम मेरे पड़ोसी गुड्डू साह की बकरी मेरे खेत में लगी भिंडी के पौधे को खा रही थी. जिसे मेरी पत्नी ने देखा व बकरी को भगा कर गुड्डू साह से पूछने गयी. उसके बाद गाली-गलौज करते हुए मेरी पत्नी के साथ लप्पड़-थप्पड़ से मारपीट की गयी. घर आ कर पत्नी ने आपबीती सुनायी. तब पत्नी को शांत करा कर मैं चुप रह गया. उसके बाद रात के करीब 10 बजे रोहित कुमार, भोला साह, नीरज साह समेत पांच लोग लाठी-डंडा व लोहे का रॉड लेकर मेरे घर मे घुसे व मारपीट करने लगे. बचाने आयी पत्नी के साथ भी मारपीट कर गले से मंगलसूत्र छीन लिया. चिल्लाने पर लोगों को आता देख जान मारने की धमकी देते हुए उपरोक्त सभी भाग गये. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >