सरौत कृषि फार्म की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Siwan News : प्रशासन ने सिवान के सरौत गांव स्थित सरकारी कृषि फार्म की 49 बीघा जमीन से लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जे को हटा दिया है. न्यायालय के आदेश पर जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाया गया.

Siwan News : प्रखंड क्षेत्र के सरौत गांव स्थित 49 बीघा 17 कट्ठा 17 धुर सरकारी कृषि फार्म की भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर शनिवार को हटा दिया. कार्रवाई के दौरान पहले डुगडुगी बजाकर लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई. इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया.

जेसीबी से हटाए गए अवैध निर्माण

अंचलाधिकारी उदयन सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीनों की सहायता से सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया गया. अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लंबे समय से था अवैध कब्जा

स्थानीय लोगों के अनुसार, कृषि फार्म की भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा था. इसके कारण सरकारी संपत्ति का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के लिए नहीं हो पा रहा था. प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी भूमि की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ लगी रही, जबकि पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए रही.

बोले सीओ

अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश के आलोक में पूरी प्रक्रिया विधि-सम्मत तरीके से पूरी की गई है. सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >