सरकारी अस्पतालों में शुरु होगी हाइटेक पैथोलॉजी सेवा

सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को अत्याधुनिक पैथोलॉजी जांच सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है.राज्य स्वास्थ्य समिति ने सीवान सहित राज्य के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लोक निजी साझेदारी मोड पर “हब एंड स्पोक मॉडल” के तहत पैथोलॉजी सेवा शुरू करने का निर्देश जारी किया है.

प्रतिनिधि,सीवान. सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को अत्याधुनिक पैथोलॉजी जांच सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है.राज्य स्वास्थ्य समिति ने सीवान सहित राज्य के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लोक निजी साझेदारी मोड पर “हब एंड स्पोक मॉडल” के तहत पैथोलॉजी सेवा शुरू करने का निर्देश जारी किया है.स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार सीवान सदर अस्पताल को “हब लैब” के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को “स्पोक लैब” के रूप में इससे जोड़ा जाएगा. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पाण्डेय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि 31 मई तक हब लैब स्थापित कर जांच सेवाएं शुरू करना सुनिश्चित किया जाए. इसके लिए संबंधित अस्पतालों और जिला स्वास्थ्य समिति को सेवा प्रदाता एजेंसी को तत्काल जगह और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.विभाग ने चिंता जताई है कि कई जिलों में अब तक प्रयोगशाला स्थापना के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे परियोजना में देरी हो रही है. ऐसे में सीवान जिले में भी स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है.इस योजना के तहत साइंस हाउस मेडिकल्स प्राइवेट लिमिटेड और साइंस हाउस मेडिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आधुनिक पैथोलॉजी सेवाएं संचालित की जाएंगी.स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से सीवान जिले के मरीजों को निजी लैब पर निर्भरता से राहत मिलेगी तथा सरकारी अस्पतालों में ही कम समय में बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी काफी लाभ मिलने की उम्मीद है. बोले सिविल सर्जन राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा पैथोलॉजी सेवाएं संचालित करने वाली एजेंसी को तत्काल जगह और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है.समय से जगह एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी. डॉ.श्रीनिवास प्रसाद,सिविल सर्जन,सीवान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >