Siwan News : मैरवा थाना क्षेत्र के लेभरी गांव निवासी वांछित आरोपित रवि शंकर पटेल को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने गोपालगंज जिले से गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई बिहार एसटीएफ, गोपालगंज जिला पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने की.
भोरे में छिपे होने की मिली थी सूचना
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि रवि शंकर पटेल गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा है. सूचना का सत्यापन करने के बाद एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस और हरियाणा पुलिस के सहयोग से तीन सितंबर को संभावित ठिकाने पर छापेमारी की. इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
हरियाणा के पलवल में दर्ज है मामला
एसटीएफ के अनुसार, रवि शंकर पटेल हरियाणा के पलवल जिले के गदपुरी थाना में दर्ज कांड संख्या 332/2024 में लंबे समय से वांछित था. उसके खिलाफ तीन अक्टूबर 2024 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू
पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद से आरोपित लगातार फरार चल रहा था. बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसकी गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
