पत्थरबाजी में आधा दर्जन लोग घायल

मएच नगर थाने के अरंडा में मंगलवार की देर शाम नमाज पढ़ाने को ले हुई वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी हो गयी. जिसमें तकरीबन आधा दर्जन लोगों को घायल होने की सूचना है. घायलों में मनीर आलम व शब्बू आलम आदि शामिल हैं. जहां गंभीर रुप से घायल मनीर आलम का इलाज सीवान सदर में चल रहा है.

प्रतिनिधि, सीवान. एमएच नगर थाने के अरंडा में मंगलवार की देर शाम नमाज पढ़ाने को ले हुई वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी हो गयी. जिसमें तकरीबन आधा दर्जन लोगों को घायल होने की सूचना है. घायलों में मनीर आलम व शब्बू आलम आदि शामिल हैं. जहां गंभीर रुप से घायल मनीर आलम का इलाज सीवान सदर में चल रहा है. ब ताया जा रहा है कि मस्जिद में नमाज पढ़ाने को ले दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया. दोनों पक्ष अपने-अपने इमाम द्वारा नमाज पढ़ाने की जिद्द पर अड़े रहे. इसी बीच मामला तूल पकड़ लिया. देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी. क्षणिक अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि किसी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है, दोनों पक्षों ने मामले को मैनेज कर लिया है. दूसरी तरह बीते देर रात मखदूम साहेब के मजार पर गांव के कुछ लोगों द्वारा पथराव कर धार्मिक स्थल पर अशांति फैलाने की नकाम कोशिश की गयी. मजार के खादिम नौशाद खान ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >