एक खबर ने बदली सीवान के गुठनी सीएचसी की तस्वीर, एक महीने से बंद एंटी रेबीज वैक्सीन फिर पहुंची अस्पताल

गुठनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महीने से एंटी-रेबीज वैक्सीन की किल्लत खत्म हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने 50 डोज वैक्सीन उपलब्ध करा दी है, जिससे कुत्तों के काटने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली है. अब उन्हें महंगी दवा खरीदने या दूसरे अस्पतालों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Anti Rabies Vaccine: गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पिछले एक माह से एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन उपलब्ध करा दी है. जिला स्तर से सीएचसी को एंटी रेबीज वैक्सीन की 50 डोज उपलब्ध करायी गयी है. इससे कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को राहत मिली है.

एक महीने से खत्म थी वैक्सीन, मरीज हो रहे थे परेशान

गुठनी सीएचसी में करीब एक माह से एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक खत्म था. इस कारण कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. सरकारी अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को निजी मेडिकल दुकानों से महंगी वैक्सीन खरीदनी पड़ रही थी.

वहीं कई मरीजों को वैक्सीन के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा था. ग्रामीण इलाकों से आने वाले गरीब परिवारों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती थी.

खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने उठाया कदम

सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म होने की समस्या को लेकर प्रभात खबर ने 31 अगस्त को डिजिटल में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी. खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और सीएचसी में वैक्सीन उपलब्ध करायी.

जिला से एंटी रेबीज वैक्सीन की 50 डोज गुठनी सीएचसी को उपलब्ध करायी गयी है. इसके बाद अस्पताल में कुत्ते के काटने के बाद पहुंचने वाले मरीजों को अब सरकारी स्तर पर वैक्सीन मिल सकेगी.

निजी दुकानों से महंगी वैक्सीन खरीदने की जरूरत नहीं

वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को अब निजी दुकानों से वैक्सीन खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है.

स्वास्थ्य केंद्र में ही वैक्सीन उपलब्ध होने से मरीजों को दूसरे अस्पतालों की दौड़ लगाने से भी राहत मिलेगी.

क्या बोले हेल्थ मैनेजर

सीएचसी के हेल्थ मैनेजर शाहिद अली अंसारी ने बताया कि जिला से एंटी रेबीज वैक्सीन की 50 डोज उपलब्ध करायी गयी है. अब कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर ही वैक्सीन उपलब्ध हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें:  सितंबर में 4 दिन बंद रहेंगे बिहार के स्कूल, देखें छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >