दो दिनों से ग्रामीण बैंक की सीएसपी सेवा बाधित

जिले में बिहार ग्रामीण बैंक के विभिन्न शाखाओं के द्वारा संचालित सुनहरा सपना केंद्र के नाम से संचालित सीएसपी में पिछले दो दिनों से ग्राहकों के कामकाज नहीं हो पा रहा हैं. इससे ग्राहक तो परेशान हैं ही, सीएसपी संचालक भी काफी परेशान हैं

गुठनी. जिले में बिहार ग्रामीण बैंक के विभिन्न शाखाओं के द्वारा संचालित सुनहरा सपना केंद्र के नाम से संचालित सीएसपी में पिछले दो दिनों से ग्राहकों के कामकाज नहीं हो पा रहा हैं. इससे ग्राहक तो परेशान हैं ही, सीएसपी संचालक भी काफी परेशान हैं. ग्राहक जमा-निकासी के लिए पहुंच रहे हैं. लेकिन, घंटों इंतजार के बाद काम नहीं होने पर बैरंग ही उन्हें लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार ग्रामीण बैंक के सीएसपी को 4 मई से ही लिंक नहीं उपलब्ध हो रहा है. इसके कारण सेवाएं लेन-देन से लेकर अकाउंट खोलने तक के काम बाधित हो रहे हैं. बरपालिया सीएसपी में मंगलवार को दर्जनों लोग जमा-निकासी के लिए पहुंचे थे. लेकिन, लिंक नहीं होने से कामकाज नहीं हो सका. बैंक मित्र ललित नारायण सिंह, सुखराज राम, पवन माली, रंजन कुमार, महेश शर्मा ने कहा कि वैवाहिक व खेती का समय है सभी लोग निकासी के लिए पहुंच रहे हैं. लेकिन, लिंक बाधित होने से जमा-निकासी होने की कौन कहे, लॉगिन भी नहीं हो पा रहा है. जिले में मौजूद समय में ग्रामीण बैंक के कुल 230 सीएसपी कार्यरत हैं. गांव-देहात के लोगों के लिए सुलभ इस व्यवस्था के बाधित होने से समस्या खड़ी हो गई है. नए प्रावधानों के तहत सीएसपी से हर दिन खाता धारक 10 हजार रुपए तक जमा और निकासी कर सकते हैं. सीएसपी में स्कूली बच्चों के अलावा गरीब, किसान, मजदूर व छोटे-मोटे दुकानदारों के खाते हैं. लेकिन, बैंक का लिंक फेल या सरर्वर डाउन रहने से उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. सूत्रों के अनुसार यह समस्या केवल सीवान जिले की ही नहीं, बिहार ग्रामीण बैंक के सभी सीएसपी केंद्रों के समक्ष है. वित्तीय सलाहकार शिव शंकर कुमार ने कहा कि बैंक के प्रधान कार्यालय से ही सर्वर डाउन है. इसे ठीक करने का काम चल रहा है. जल्द सर्वर ठीक होने की उम्मीद है. इससे हो रही सभी समस्याएं दूर हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >