सीवान: गोरेयाकोठी में ₹14.40 करोड़ से बनेगा भव्य प्रखंड सह अंचल कार्यालय, विधायक देवेश कांत सिंह ने किया कार्यारंभ

गोरेयाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का कार्यारंभ किया. 14 करोड़ की लागत से बनने वाला यह आधुनिक भवन जनता को बड़ी राहत देगा.

Siwan News: सीवान जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया. स्थानीय भाजपा विधायक देवेश कांत सिंह ने 14 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये की स्वीकृत लागत से बनने वाले 'प्रखंड सह अंचल कार्यालय सह आवासीय भवन' के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास/कार्यारंभ किया.

पिता व दादा के संकल्प को किया पूरा: देवेश कांत सिंह

कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक देवेश कांत सिंह भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य क्षेत्र की जनता के स्नेह और आशीर्वाद का परिणाम है. उन्होंने याद दिलाया कि 50 वर्ष पूर्व उनके दादा स्व. कृष्ण कांत सिंह ने गोरेयाकोठी में प्रखंड कार्यालय का निर्माण कराया था. इसके बाद लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर और गोरेयाकोठी में नए व सुदृढ़ प्रशासनिक भवनों के निर्माण के लिए उनके पिता व तत्कालीन विधायक स्व. भूमेन्द्र नारायण सिंह उर्फ चुन्नू बाबू ने निरंतर प्रयास किए थे, जिसे तत्कालीन सरकारों ने टाल दिया था. विधायक ने कहा कि जनता के सहयोग से आज वे अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने में सफल हुए हैं.

विधानसभा सदन में कई बार उठाया था मुद्दा

विधायक ने बताया कि इस परियोजना को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री से लगातार पत्राचार किया. 17वीं विधानसभा के कई सत्रों (द्वितीय, तृतीय, सप्तम एवं नवम) के दौरान सदन में प्रश्न, निवेदन और याचिकाएं रखीं. इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इसी वित्तीय वर्ष में स्वीकृति देने का लिखित आश्वासन दिया था.

यह आधुनिक परिसर भवन निर्माण विभाग कार्य प्रमंडल, सिवान की देखरेख में तैयार किया जा रहा है, जिसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बनने से क्षेत्रवासियों को सभी प्रशासनिक कार्य निष्पादित कराने में सुगमता होगी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता व उपस्थिति

समारोह की अध्यक्षता गोरेयाकोठी भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र गिरी ने की.

इस अवसर पर जदयू नेता आमोद प्रियदर्शी, निकेश तिवारी, राजीव रंजन पांडेय, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार तिवारी, अवधेश सिंह, बीडीओ अभय कुमार, सीओ अतुल कुमार, आरओ संजय यादव, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार, निजी सहायक सोनू सिंह, मुखिया अभय सिंह, मुखिया अखिलेश्वर तिवारी, विनय गिरी, परशुराम प्रसाद, मंडल अध्यक्ष कुबेर प्रसाद, श्यामकिशोर तिवारी, मृत्युंजय सिंह, ब्रजेश सिंह, धनंजय सिंह, अखिलेश पांडेय सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >