सीवान: महाराजगंज में मनाया गया बलिदान दिवस, महाराज शंकर साह और कुंवर रघुनाथ साह को दी श्रद्धांजलि

महाराजगंज प्रखंड में रविवार को बलिदान दिवस का आयोजन हुआ. इस दौरान 1857 की क्रांति के नायकों, महाराज शंकर साह और कुंवर रघुनाथ साह को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए.

Siwan News : महाराजगंज प्रखंड के कसदेवरा पंचायत के कसदेवरा बंगरा गांव में रविवार को रामाधार साह के आवासीय परिसर में बलिदान दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दारोगा साह ने की. इस दौरान 1857 की क्रांति के महानायक गोंडवाना साम्राज्य के अमर बलिदानी महाराज शंकर साह और कुंवर रघुनाथ साह को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. उपस्थित लोगों ने उनके योगदान और बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

वीर बलिदानियों के चित्र पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत गोंड मूल निवासी आदिवासी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुग्रीव साह, अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गोंड, बिहार राज्य गोंड महासभा सारण जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश गोंड और सीवान जिलाध्यक्ष बाल कुंवर साह ने वीर बलिदानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर की.

वक्ताओं ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले महाराज शंकर साह और कुंवर रघुनाथ साह का त्याग भारतीय इतिहास में हमेशा याद किया जाता रहेगा. उनके शौर्य, साहस और बलिदान को जनजातीय विरासत का गौरव बताया गया.

नई पीढ़ी को शिक्षा और स्वास्थ्य से जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराज शंकर साह और कुंवर रघुनाथ साह का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रसेवा, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है. उनके विचारों और संघर्ष से युवाओं को सीख लेने की जरूरत है.

इस दौरान समाज की एकजुटता के साथ अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया गया. वक्ताओं ने समाज को संगठित करने के साथ नई पीढ़ी की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास के लिए बच्चों की शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी है.

बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में राम नगीना गोंड, राजधानी साह, रामाधार साह, बिनोद गोंड, राजनाथ साह, डॉ. रामपति साह, विश्राम साह सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने वीर बलिदानियों के आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज में एकजुटता मजबूत करने का संकल्प लिया.

फोटो-महाराजगंज के कसदेवरा में गोंडवाना के अमर शहीद को श्रद्धांजलि देते गोंडवाना समाज के लोग. | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >