सीवान: बड़हरिया के सभी 30 संकुलों में एफएलएन मिशन पर शिक्षकों का प्रशिक्षण

सीवान के बड़हरिया प्रखंड में FLN मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य चौथी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना था, जिसके लिए शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया गया.

सीवान: बड़हरिया प्रखंड के सभी 30 संकुलों में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राजीव कुमार पांडेय की देखरेख में फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना था.

कुड़वां संकुल में 10 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुड़वां में प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक पंकज कुमार और वरीय शिक्षक श्रीभगवान चौधरी की देखरेख में प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इसमें संकुल के 10 नामित शिक्षकों ने भाग लिया.

प्रशिक्षकों ने गतिविधि आधारित शिक्षण, भाषा और गणित के प्रभावी अध्यापन, टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के उपयोग, सतत मूल्यांकन तथा बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार के विभिन्न उपायों की जानकारी दी.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप दी गई जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एफएलएन मिशन के निर्धारित लक्ष्यों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षण रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही विद्यालय स्तर पर इनके प्रभावी क्रियान्वयन के तरीकों पर भी चर्चा हुई.

समूह चर्चा और अभ्यास सत्र के माध्यम से शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा नवाचारी शिक्षण विधियों को अपनाने पर बल दिया गया.

बच्चों की बुनियादी दक्षता विकसित करना है लक्ष्य

प्रशिक्षकों ने कहा कि एफएलएन मिशन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को प्रारंभिक कक्षाओं में पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणितीय दक्षता प्रदान करना है. इसके लिए शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी, नियमित अभ्यास, ईमानदार प्रयास और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों का उपयोग आवश्यक है.

कई विद्यालयों के शिक्षक रहे शामिल

प्रशिक्षण में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुड़वां, प्राथमिक विद्यालय कुवहीं, सुरवलिया, मंसाहाता, सहबाचक, एनपीएस एससी टोला सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया.

मौके पर संचालक शहनाज बानो, शिक्षक जयकिशोर सिंह, अवधेश सिंह, बलींद्र सिंह, कामिनी वर्मा, रमेश मांझी, सुनीता कुमारी, शगुफ्ता परवीन, शकुंतला सिन्हा, तौकीर रज़ा, शैलछ यादव, जलालउद्दीन खान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anand Mishra

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >