ट्रक से टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल

थाना क्षेत्र के मघरी गांव के पास एन एच 227ए पर शुक्रवार की सुबह ट्रक और कार में टक्कर हो गई .जिसमें पांच लोग घायल हो गये.

भगवानपुर हाट:थाना क्षेत्र के मघरी गांव के पास एन एच 227ए पर शुक्रवार की सुबह ट्रक और कार में टक्कर हो गई .जिसमें पांच लोग घायल हो गये.सभी घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर में भर्ती कराया गया. जहां एक घायल की स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.घायलों में एक ही परिवार के सभी पांच सदस्य शामिल है.जिसमें सभी घायल सीवान मुख्यालय के मुफसिल थाना क्षेत्र के बताये जाते है. घायलों में बद्रीनारायण गुप्ता,बद्रीनारायण गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता,जय प्रकाश गुप्ता की पत्नी लवली तथा जय प्रकाश गुप्ता की पुत्री तान्या नवीन एवं भभया नवीन शामिल हैं.घायलों में लवली को गंभीर चोट आने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.घटना की सूचना मिलते ही एसआइ शैलेश कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस कब्जा में ले लिया.स्थानीय लोगों के अनुसार कार सीवान से पटना की ओर जा रही थी.बताया जाता है की कार में सवार तान्या नवीन का जेई प्री का परीक्षा था.जिसके लिए वह पूरे परिवार के साथ पटना जा रही थी.वही ट्रक पंप से तेल लेकर मुख्य मार्ग पर निकल ही रहा था की टक्कर हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >