भूमि विवाद में पियाउर में फायरिंग

एमएच नगर थाना के पियाउर में शनिवार की सुबह ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा करने के बाद एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर जान मारने की नीयत से फायरिंग करने की सूचना है. हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाना के पियाउर में शनिवार की सुबह ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा करने के बाद एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर जान मारने की नीयत से फायरिंग करने की सूचना है. हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया. फायरिंग व दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति होने की सूचना मिलते ही डीएसपी अजय कुमार सिंह के अलावे आंदर व एमएम नगर थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई. इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि अबरे आलम व साहेब मियां के बीच करीब 10 वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है. इसी को लेकर फायरिंग की सूचना मिली है. हालांकि यह फायरिंग किसने की अभी पता नहीं चल सका है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस दोनों पक्षों का आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए निकट के थाने हुसैनगंज में भेजा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >