सीवान में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 2 हजार लीटर से ज्यादा शराब और कफ सिरप किया नष्ट

उत्पाद विभाग ने सीवान में न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 हजार लीटर से अधिक देसी-विदेशी शराब और कफ सिरप को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया. यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ विभाग के निरंतर अभियान का हिस्सा है.

Siwan News : उत्पाद विभाग ने गुरुवार को सदर थाना परिसर में जब्त मादक पदार्थों के विनिष्टकरण की कार्रवाई की. प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त देसी एवं विदेशी शराब के साथ बड़ी मात्रा में कफ सिरप को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया.

161 लीटर देसी, 328 लीटर विदेशी शराब की गई नष्ट

उत्पाद विभाग के सदर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विनिष्टकरण अभियान के दौरान 161.200 लीटर देसी शराब, 328.830 लीटर विदेशी शराब तथा 1529.800 लीटर कफ सिरप को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया. पूरी कार्रवाई संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति में संपन्न हुई.

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

उन्होंने बताया कि न्यायालय एवं विभागीय आदेशों के अनुपालन में समय-समय पर जब्त मादक पदार्थों का विनिष्टकरण कराया जाता है. इसका उद्देश्य जब्त सामग्री का सुरक्षित निष्पादन करना और उसके दुरुपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त करना है.

अवैध कारोबार पर जारी रहेगा अभियान

शैलेंद्र कुमार ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है. छापेमारी में जब्त सामग्री को विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार नष्ट किया जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >