मैट्रिक परीक्षा 17 से , 54 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से जिले के 53 केंद्रों पर दो पालियों में शुरू होगी. शनिवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय व पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा की संयुक्त अध्यक्षता में सुपर जोनल, जोनल, गश्ती दल दंडाधिकारी एवं स्टैटिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सहित केंद्राधीक्षकों की बैठक हुई.

सीवान : मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से जिले के 53 केंद्रों पर दो पालियों में शुरू होगी. शनिवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय व पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा की संयुक्त अध्यक्षता में सुपर जोनल, जोनल, गश्ती दल दंडाधिकारी एवं स्टैटिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सहित केंद्राधीक्षकों की बैठक हुई. डीएम ने बताया कि बिहार बोर्ड के निर्देशानुसार वार्षिक माध्यमिक परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व बंद कर दिया जाएगा. निर्धारित अवधि के उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण के साथ प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा. परीक्षार्थियों के लिए जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. जिले के 53 केंद्राें पर 54138 परीक्षार्थी होंगे शामिल : मैट्रिक परीक्षा जिले के 53 केंद्राें पर आयोजित होगी जहां 54 हजार 138 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसमें 26 हजार 453 छात्र व 27 हजार 685 छात्राएं शामिल हैं. एसपी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा भवन के सामने और पीछे के परिसर का वूडियो रिकार्डिंग भी करवाई जाएगी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी जिला साइबर सेल चौबीस घंटे निगरानी रखेगी और सोशल मीडिया पर भ्रामक, गलत एवं अफवाह जनक खबर पोस्ट करने वाले को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >