ई-शिक्षाकोष पर लंबित अवकाश आवेदनों का 24 घंटे में करना होगा निस्तारण, शिक्षा विभाग ने दी कार्रवाई की चेतावनी

e-Shikshakosh Leave Applications: शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लंबित अवकाश आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर आवेदनों का निपटारा करने का आदेश दिया गया है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

e-Shikshakosh Leave Applications: शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लंबित अवकाश आवेदनों के शीघ्र निस्तारण को लेकर संबंधित सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को अंतिम स्मार-पत्र जारी किया है. विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि लंबित अवकाश आवेदनों का 24 घंटे के अंदर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. निर्धारित समय पर अनुपालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

19 अगस्त को जारी किया गया था पत्र

शिक्षा विभाग के उप निदेशक (प्रशासन) रामानुज प्रसाद सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में 19 अगस्त को पत्र जारी कर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लंबित अवकाश आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर 20 अगस्त तक निस्तारित करने का निर्देश दिया गया था. साथ ही निस्तारित आवेदनों से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया था.

कई जिलों से नहीं मिला अनुपालन प्रतिवेदन

विभाग ने बताया कि कई जिलों से अनुपालन प्रतिवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि शेष जिलों से अभी तक प्रतिवेदन नहीं मिला है. ऐसे जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को अंतिम रूप से स्मारित करते हुए लंबित अवकाश आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है.

24 घंटे में करना होगा आवेदनों का निष्पादन

विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लंबित सभी अवकाश आवेदनों का 24 घंटे के भीतर नियमानुसार निष्पादन किया जाए. इसके बाद निस्तारित आवेदनों से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना होगा.

अनुपालन नहीं हुआ तो होगी अनुशासनिक कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए लंबित आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया समय पर पूरी करने को कहा है.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >