जलजमाव का डीएम ने लिया जायजा

झमाझम बारिश के बाद शहर में कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. करीब एक दर्जन से अधिक मुहल्लों के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर भी पानी भर जाने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई स्थानों पर घरों के बाहर पानी जमा रहने से परेशानी और बढ़ गई है.

प्रतिनिधि,सीवान. झमाझम बारिश के बाद शहर में कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. करीब एक दर्जन से अधिक मुहल्लों के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर भी पानी भर जाने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई स्थानों पर घरों के बाहर पानी जमा रहने से परेशानी और बढ़ गई है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय सोमवार की रातअधिकारियों के साथ शहर का निरीक्षण किया. उन्होंने पी. देवी मोड़, तरवारा मोड़, अस्पताल मोड़, पकड़ी मोड़ और सदर अस्पताल सहित लगभग एक दर्जन स्थानों का जायजा लिया, जहां जल-जमाव की स्थिति बनी हुई थी. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिया कि जल निकासी की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और प्रभावित इलाकों से जल्द से जल्द पानी हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा कि जलजमाव के कारण लोगों को हो रही परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए. इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही चेतावनी दी कि अगर समय पर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मौके पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता, नगर परिषद इओ, नगर परिषद सिटी मैनेजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. पी.देवी मोड़ से तरवारा मोड़ तक स्थिति गंभीर- बताते चले कि शहर के पी देवी मोड़ से तरवारा मोड तक का पूर्वी छोर की सड़क की स्थिति काफी दयनीय है. बरसात तो दूर वहां गर्मी के दिनों में भी जल जमाव लगा रहता है. नतीजतन लोगों को आने जाना में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जबकि घर के आगे जलजमाव होने के कारण लोगों को बीमारियों का भी आशंका बनी रहती है. बताया जाता है कि पी देवी मोड़ से तरवारा मोड तक नाला नहीं होने से वहां जल जमाव की स्थिति बनी हुई है. इसके बाद उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से बातचीत की और जल्द से जल्द जल निकासी सहित नाला निर्माण करने का निर्देश दिया. यदि बाहर फैला कूड़ा तो करेंगे कार्रवाई जल निकासी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने तरवारा मोड़ स्थित एक दुकानदार से कूड़ा करकट के संबंध में पूछताछ कि, जब दुकानदार ने कूड़े के संबंध में कहा कि गाड़ी नहीं आई थी जिसके कारण कूड़ा पड़ा हुआ है तो फिर उन्होंने कहा कि जब गाड़ी आए तभी पूरा बाहर निकलना है. यदि कूड़ा फैला हुआ पाया गया तो कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >