कम सीडी रेसियो पर डीएम ने जतायी चिंता

समाहणालय सभागार में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय ऋण स्वीकृति समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई.एमएसएमई क्रेडिट कैंप का भी आयोजन हुआ.

सीवान. समाहणालय सभागार में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय ऋण स्वीकृति समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई.एमएसएमई क्रेडिट कैंप का भी आयोजन हुआ. बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने सभी प्राइवेट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, एनबीएफसी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को निर्देश दिया कि वे अपनी सभी शाखाओं का पूर्ण एवं अद्यतन पता जिला अग्रणी बैंक शाखा को उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि इससे शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था और मॉनिटरिंग को बेहतर बनाया जा सकेगा.जिलाधिकारी ने जिले के कम क्रेडिट-डिपॉजिट रेसियो पर गहरी चिंता जताई और इसे प्राथमिकता के आधार पर बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कृषि वित्त में उपलब्धि को बेहद असंतोषजनक बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में तुरंत सुधार की जरूरत है. स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को एक लाख रुपये तक का व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध कराने में बैंकों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा गया. पशुपालन और मत्स्य पालन क्षेत्र में कमजोर प्रदर्शन पर भी नाराजगी जताई गई.जिलाधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में दो लाख रुपये तक का कोलेटरल-फ्री ऋण उपलब्ध है, लेकिन इसका लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है.उन्होंने पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक पंचायत से कम-से-कम 50 दुग्ध पशुओं से जुड़े ऋण आवेदन बैंकों को भेजने और कुल मिलाकर 5000 आवेदन सृजित करने का निर्देश दिया.बैठक में स्कूल, अस्पताल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को ऋण उपलब्ध कराने, रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े ऋण आवेदनों को बढ़ावा देने और दुग्ध सहकारी समितियों के गठन पर भी जोर दिया गया.दुग्ध समितियों के सदस्यों को कृषि ऋण से जोड़ने के निर्देश दिए गए.प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में प्रीमियम कलेक्शन के अनुपात में कम क्लेम सेटलमेंट पर असंतोष व्यक्त करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक को विस्तृत आंकड़े शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया. इसके बाद एमएसएमई क्रेडिट कैंप के तहत विभिन्न बैंकों के 22 लाभार्थियों को कुल 6.12 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए. बैठक में जिला प्रभारी बैंकिंग शाखा की अधिकारी शालू कुमारी, आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक मलय रंजन, उप निदेशक उद्योग विभाग विश्वेश्वर प्रसाद, डीडीएम नाबार्ड शशांक शेखर, महाप्रबंधक विवेक कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार झा सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >