नौतन में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने किया भूमि का निरीक्षण

Siwan News : नरकटिया, खलवां, खाप बनकट और नौतन पंचायत क्षेत्र के उन स्थानों का निरीक्षण किया.भूमि की स्थिति, सड़क संपर्क, बिजली-पानी की उपलब्धता पर जोर दिया.

नौतन (सीवान) से शिवनाथ पांडेय की रिपोर्ट

Siwan News :  जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने रविवार को सुबह में नौतन प्रखंड का विशेष निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चयन हेतु विभिन्न स्थानों का जायजा लिया, उनके साथ नौतन अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

कई पंचायतों में किया भूमि निरीक्षण

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय नरकटिया, खलवां, खाप बनकट और नौतन पंचायत क्षेत्र के उन स्थानों का निरीक्षण किया, जिसका प्रस्ताव अंचलाधिकारी द्वारा रखा गया, उन्होंने वहां की भूमि की स्थिति, सड़क संपर्क, बिजली-पानी की उपलब्धता और आसपास के वातावरण का विस्तृत निरीक्षण किया, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने विस्तार से चर्चा भी की.

सरकारी योजना के तहत बनना है डिग्री कॉलेज

प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेज विहिन प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाने हैं, नौतन प्रखंड भी इन्हीं प्रखंडों में शामिल है. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भूमि चयन पूरी तरह पारदर्शी और व्यावहारिक आधार पर किया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके.

निरीक्षण के बाद क्या है वर्तमान स्थिति

विभिन्न पंचायतों में भूमि निरीक्षण के बाद भी अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि डिग्री कॉलेज किस स्थान पर बनेगा, स्थानीय लोगों ने भी डिग्री कॉलेज की मांग रखी और विभिन्न स्थानों की विशेषताएं जिलाधिकारी को बताईं.

अधिकारियों को दिये दिशानिर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने अंचलाधिकारी शशी कुमारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजलि कुमारी की मौजूदगी में संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शीघ्र ही भूमि चयन संबंधी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें, उन्होंने कहा कि चयनित भूमि सरकारी, निजी या दान की गई हो, लेकिन वह शैक्षणिक संस्थान के लिए पूरी तरह उपयुक्त होनी चाहिए.

Also Read : राजेंद्र नगर बस स्टैंड की जमीन कब्जाने का मामला, गोपालगंज कोर्ट में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज



,




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >