महिलाओं के विवाद ने लिया हिंसक रूप, झड़प में पांच लोग घायल

Siwan news : महिलाओं के बीच हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में हुई मारपीट

सीवान से अमरनाथ शर्मा की रिपोर्ट सीवान. सराय थाना क्षेत्र के चांप टोला ओला गांव में सोमवार की देर रात महिलाओं के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी. इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान में भर्ती कराया गया. घायलों में एक पक्ष के चांप टोला तेघड़ा निवासी अख्तर मियां की पुत्री अफरीन एवं पुत्र प्रिंस अली शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से शमीम अख्तर, उनकी पत्नी शकीला खातून तथा सेराज अली की पत्नी रुखसार घायल हुई हैं. घायल प्रिंस अली ने बताया कि दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पहुंचने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह और उसकी बहन अफरीन घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >