सीवान: हसनपुरा नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार को श्रद्धांजलि, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

सीवान के हसनपुरा नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार की अपराधियों द्वारा की गई हत्या के विरोध में शोक सभा आयोजित की गई. इस दौरान कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर न्याय और सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती की मांग की.

सीवान: डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार की अपराधियों द्वारा की गई हत्या के विरोध में सोमवार को नगर पंचायत हसनपुरा कार्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई. इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

घटना को बताया बेहद दुखद और चिंताजनक

शोक सभा में उपस्थित कर्मियों ने कहा कि एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या होना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग

कर्मियों ने राज्य सरकार से मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की. साथ ही सभी नगर निकायों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की अपील भी की.

कई कर्मी रहे मौजूद

शोक सभा में अभिजीत सिंह, राहुल यादव, रुपेश कुमार, दिलीप कुमार, प्रियांशु कुमार, परमेश्वर कुमार, नंदलाल राम, जेपी यादव सहित नगर पंचायत के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की.

Also Read : गोपालगंज के बाद अब मीरगंज में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 450 रुपये मानदेय पर काम से इनकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >