साइकिल मिस्त्री को बेरहमी से पीटा,हाथ और पैर टुटे, पांच लोगों पर एफआइआर

ना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में एक शादी समारोह में साइकिल मिस्त्री पर लोहे की रॉड और लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है

प्रतिनिधि.हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में एक शादी समारोह में साइकिल मिस्त्री पर लोहे की रॉड और लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है.घायल की पत्नी शिवकुमारी देवी ने हुसैनगंज थाना में आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है. शिवकुमारी देवी ने बताया है कि उनके पति छठु पंडित रोज की तरह बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी साइकिल दुकान जमालहाता जा रहे थे.इसी दौरान गांव के विद्यानंद यादव के घर के सामने पहुंचते ही विद्यानंद यादव,बिट्टू यादव उर्फ अर्जुन यादव,प्रकाश यादव,बबलू यादव तथा राजन यादव ने उन्हें घेर लिया.पत्नी ने बताया कि सभी लोग लोहे की रॉड और लाठी से हमला करने लगे थे.हमले में छठु पंडित के हाथ और पैर की हड्डी टूट गयी तथा वे सड़क पर गिर पड़े.इसके बाद भी आरोपितों ने उनके सीने और मुंह पर पैर से प्रहार किया तथा सड़क पर घसीटने का प्रयास किया.शोर सुनकर ग्रामीण बीच बचाव कर परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया.वर्तमान में उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.घटना का कारण पुराना लेन-देन विवाद बताया गया है.शिवकुमारी देवी के अनुसार, कुछ दिन पहले उनके पति ने आरोपित पक्ष की गाड़ी का पंचर बनाकर मरम्मत किया था.मजदूरी मांगने पर विवाद हुआ था और उसी रंजिश में हमला किया गया. हुसैनगंज थाना प्रभारी मोहन प्रसाद ने बताया कि आवेदन के अनुसार कार्रवाई कि जा रही है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >