श्रीनगर में सीआरपीएफ जवान की मौत

जामो थाना के जामो निवासी और श्रीनगर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान हरिनाथ राम की बुधवार की अहले सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक 44वीं बटालियन सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल (कारपेंटर) के पद पर कार्यरत थे. परिजनों हरिनाथ राम की गोली लगने से मौत की आशंका जता रहे हैं. जबकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई ठोस जानकारी अभी तक नहीं मिली है. इधर मौत के बाद पत्नी पूनिता देवी, दो पुत्र अतुल व अनुप और पुत्री प्रियंका सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है.

प्रतिनिधि, सीवान. जामो थाना के जामो निवासी और श्रीनगर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान हरिनाथ राम की बुधवार की अहले सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक 44वीं बटालियन सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल (कारपेंटर) के पद पर कार्यरत थे. परिजनों हरिनाथ राम की गोली लगने से मौत की आशंका जता रहे हैं. जबकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई ठोस जानकारी अभी तक नहीं मिली है. इधर मौत के बाद पत्नी पूनिता देवी, दो पुत्र अतुल व अनुप और पुत्री प्रियंका सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के छोटे पुत्र आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह मां के मोबाइल पर सूचना आई कि पिता को गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाद में बताया गया कि इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. परिजनों को यह भी जानकारी दी गई कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद देर शाम तक शव को गांव भेज दिया जाएगा. वहीं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि अभी तक प्रशासन को श्रीनगर से जवान के शहीद होने या मौत के कारणों से जुड़ी कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है. प्रशासन मामले की जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >