भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के सोनधानी–भगवानपुर मुख्य सड़क किनारे स्थित एक निजी स्कूल के समीप गुरुवार के शाम को अपराधियों ने पीछा कर एक बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर दी. इस घटना में युवक की बाइक की सीट और हेलमेट में गोली लगी, हालांकि वह बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, पीएसआइ छपीत कुमार चौबे एवं एसआइ अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किये गये हैं. पीड़ित की पहचान रामपुर कोठी गांव निवासी रोहित कुमार उर्फ मंधन के रूप में हुई है. पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपनी बहन के घर से अपने घर लौट रहा था, तभी चारपहिया वाहन पर सवार अपराधियों ने पीछा कर जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी. इसी दौरान वह बाइक खड़ी कर हेलमेट उतार रहा था, तभी गोली हेलमेट को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बच गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया है. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करेगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
siwan news. अपराधियों ने पीछा कर बाइक सवार पर की फायरिंग

siwan news. अपराधियों ने पीछा कर बाइक सवार पर की फायरिंग
Copied link
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोनधानी–भगवानपुर मुख्य सड़क किनारे स्थित एक निजी स्कूल के समीप की घटना