25 हजार का इनामी बदमाश कारतूस गिरफ्तार

लिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मुराद अली उर्फ कारतूस को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर हुसैनगंज थाना पुलिस एवं एसटीएफ टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर आंदर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी मुराद अली उर्फ कारतूस को दबोच लिया .ए

प्रतिनिधि,सीवान. पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मुराद अली उर्फ कारतूस को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर हुसैनगंज थाना पुलिस एवं एसटीएफ टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर आंदर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी मुराद अली उर्फ कारतूस को दबोच लिया .एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी हुसैनगंज थाना कांड संख्या 219/23 में दर्ज लूटकांड मामले में फरार चल रहा था. उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट तथा आपराधिक साजिश से जुड़े कई संगीन मामले दर्ज हैं.पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आंदर, सिसवन और हुसैनगंज थाना में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.इस कार्रवाई में हुसैनगंज थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह, पु.अ.नि. नीरज कुमार, थाना पुलिस एवं एसटीएफ टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >