siwan news. डॉ आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का भाकपा माले ने किया विरोध

गुरुवार को प्रखंड सचिव सतेंद्र राम के नेतृत्व में भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला

रघुनाथपुर. गुरुवार को प्रखंड सचिव सतेंद्र राम के नेतृत्व में भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला. करसर में आयोजित यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा. इस मार्च में गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पास निर्माणाधीन गेट पर लगी डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में कार्रवाई की जोरदार मांग की गई. वक्ताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की.

मार्च में भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता शामिल हुए. मालूम हो कि विगत 8 दिसंबर की रात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था. जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है. कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, जयनाथ यादव, पार्षद मनोज बैठा, पार्षद उमेश पासवान, अंकुल यादव, नथुन पटेल, संजीव कुमार, ददन पासवान, संतोष राम, राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >