साइबर अपराध के मामलों का करें निबटारा: डीआइजी

सारण रेंज के डीआइजी नीलेश कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कामकाज, केस डायरी के संधारण और अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया. साथ ही कार्यालय के प्रत्येक दिन का रिपोर्ट को गहनता से देखा.

मैरवा. सारण रेंज के डीआइजी नीलेश कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कामकाज, केस डायरी के संधारण और अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया. साथ ही कार्यालय के प्रत्येक दिन का रिपोर्ट को गहनता से देखा. डीआइजी ने आगामी होली और रामनवमी के मद्देनजर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि बड़ी संख्या में पुराने मामले लंबित हैं. जिनमें साइबर क्राइम के केस सबसे अधिक हैं. डीआइजी ने इन मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का आदेश दिया. जो मामले दो साल से लंबित हैं उन्हें प्राथमिकता पर हल करें. उन्होंने एसडीपीओ गौरी कुमारी को निर्देश दिया कि साइबर के नए कांडों से जुड़े तथ्यों को नियमित रूप से डायरी में अंकित करें ताकि कानूनी प्रक्रिया में तेजी आए. कुछ महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा स्वयं डीआईजी और एसपी करेंगे. क्षेत्र में शराब और स्मैक की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >