कर्नल कामेश कुमार बने वीवी गिरि विश्वविद्यालय के कुलसचिव, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के रह चुके हैं संस्थापक कुलसचिव

कर्नल कामेश कुमार को वीवी गिरि विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है. वे पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलसचिव समेत कई विश्वविद्यालयों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं.

VV Giri University: कर्नल कामेश कुमार को वीवी गिरि विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लंबे अनुभव को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कर्नल कामेश कुमार पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के संस्थापक कुलसचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने पटना विश्वविद्यालय, मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय तथा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में भी कुलसचिव के महत्वपूर्ण पद पर कार्य किया है.

उच्च शिक्षा प्रशासन का लंबा अनुभव

विभिन्न विश्वविद्यालयों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालने के दौरान कर्नल कामेश कुमार को उच्च शिक्षा प्रशासन, संस्थागत विकास और शैक्षणिक शासन व्यवस्था का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है. बड़े सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के संचालन से जुड़ी प्रशासनिक जटिलताओं की भी उन्हें गहरी समझ है.

उनके अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि वीवी गिरि विश्वविद्यालय के स्थापना और विकास कार्यों को गति देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

विश्वविद्यालय के विकास में अहम भूमिका की उम्मीद

कुलसचिव के रूप में कर्नल कामेश कुमार से विश्वविद्यालय में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करने के साथ शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने और संस्थागत विकास को आगे बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है.

उनके अनुभव से वीवी गिरि विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता, नवाचार और सामाजिक सरोकार के प्रति प्रतिबद्ध संस्थान के रूप में विकसित करने में मदद मिलने की संभावना है. विश्वविद्यालय के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >