सीवान के अनीश कुमार शर्मा ने NEET में हासिल किए 600 अंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता, परिवार में खुशी

भगवानपुर हाट के दवा व्यवसायी के बेटे अनीश कुमार शर्मा ने नीट परीक्षा में 600 अंक प्राप्त कर अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार किया है. यह सफलता उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है.

Siwan News: भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर हाट बाजार में दवा व्यवसायी तथा सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत पिंडरा निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा एवं बबुन्ती देवी के पुत्र अनीश कुमार शर्मा ने नीट (NEET) परीक्षा में 600 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. अनीश की प्रारंभिक शिक्षा मदारपुर स्थित एक निजी विद्यालय से हुई. इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट (विज्ञान) की पढ़ाई सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के हाफिजपुर स्थित लोक महाविद्यालय से पूरी की. उन्होंने पटना में रहकर नीट की तैयारी की और तीसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की.

अनीश के पिता धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और समर्पित रहा है. उसका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना था. लगातार मेहनत और लगन के बल पर उसने नीट परीक्षा पास कर अपने सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है.

अनीश की सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है. सफलता पर युवा संत नागमणि,विक्की रस्तोगी, भोला रस्तोगी, प्रकाश कुमार रस्तोगी, मुन्ना गुप्ता, राहुल कुमार, सुरेश साह, मोहन गुप्ता, सुनाय चौरसिया, दिनेश कुमार शर्मा, रविंद्र शर्मा, मनिंदर शर्मा सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : 7 घंटे बोरवेल में फंसा रहा पीयूष, एक आंसू भी नहीं बहाया, हाथ से नहीं छोड़ा मोबाइल, हिम्मत ने जीत लिया सबका दिल



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjeet Kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >