जनता दरबार में आये आवेदनों की जांच सात दिन में करें

शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार मे जिला पदाधिकारी ने लगभग 62 से अधिक व्यक्तियों के मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवादपत्रों की जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

सीवान. समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार मे जिला पदाधिकारी ने लगभग 62 से अधिक व्यक्तियों के मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवादपत्रों की जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जनता दरबार में कई व्यक्तियों ने भूमि विवाद, आपसी बटवारा, अतिक्रमण, जमीन संबंधी दिक्कते, कल्याण, बैंकिंग, शस्त्र, स्वास्थ्य, नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग,वरीय पदाधिकारी के कार्यालय आदि से संबंधित आवेदन दिए. जमीन से संबंधित मामलों पर प्राप्त सभी आवेदन के आलोक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता में थाना स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में दोनों पक्षों के व्यक्तियों को बुलाकर संबधित मामलों को प्राथमिकता देते हुए निराकरण कराने का निर्देश दिया. वहीं जनता दरबार में जमीन से संबंधित अत्यधिक मामले को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने आए आवेदनों को सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि अच्छे तरीके से आए आवेदनों को जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के लिए आदेशित करें. साथ ही जांच पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदन को अधिकतम 7 दिनों में जांच करें. जांच के क्रम में कर्मी, पदाधिकारी के दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन प्रेषित करें. आवेदकों के कई मामलों में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी यथा अपर समाहर्ता, भूमि उपसमाहर्ता सीवान सदर एवं महाराजगंज,अनुमंडल पदाधिकारी, सदर संबंधित प्रखंड के नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा मामले को जांच कराने का भी जिम्मा दिया गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >