उद्योगों से बदल रही बिहार की तस्वीर, अब रोजगार सृजन पर सरकार का जोर : श्रेयसी सिंह

बिहार सरकार उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है. मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को लाभ होगा.

Siwan News : बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के बाद अब सरकार का विशेष जोर उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के नये अवसर सृजित करने पर है. ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी. उद्योगों के विकास के माध्यम से बिहार की तस्वीर बदलने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है.

मंगलवार को रघुनाथपुर प्रखंड के चकरी में नवनिर्मित लघु औद्योगिक इकाई के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने यह बातें कहीं.

बिजली और सड़क के बाद उद्योगों पर जोर

श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में पहले बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गांव-गांव तक बिजली, सड़क और पानी जैसी सुविधाओं का विस्तार किया गया है. आधारभूत संरचना मजबूत होने के बाद अब उद्योग और रोजगार को प्राथमिकता दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बिहार में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा हों. प्रत्येक जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है. तकनीकी क्षेत्र में निवेश के साथ रोजगार के नये अवसर सृजित करने पर भी सरकार का ध्यान है.

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर

मंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ायी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप बिहार भी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

सीवान जैसे जिलों में ग्रामीण और लघु उद्योगों की संभावनाओं को लेकर जिला प्रशासन भी औद्योगिक विकास की दिशा में काम कर रहा है. जिले की अर्थव्यवस्था में छोटे उद्योगों और स्थानीय उद्यमों की भूमिका पहले से रही है.

चकरी में औद्योगिक इकाई शुरू होना महत्वपूर्ण पहल

भाजपा के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि चकरी में औद्योगिक इकाई की शुरुआत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल है. इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित होने से सरकार की औद्योगिक नीतियों का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

समारोह में कई लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक हरिशंकर यादव, भाजपा नेता कुंदन दुबे, आदित्य दुबे, सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा, मृत्युंजय कुमार झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन दामोदर चारी मिश्रा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार उपाध्याय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >