सीवान के दरौंदा में टेंपो को बचाने में पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, चालक सुरक्षित

सीवान के दरौंदा में टेंपो को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिर गयी. हादसे में कार चालक सुरक्षित बच गया.

Siwan News: दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसाव नवका टोला के समीप गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में राहत की बात यह रही कि कार चालक सुरक्षित बच गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

टेंपो को बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार महाराजगंज की ओर से दरौंदा आ रही थी. इसी दौरान एक टेंपो दरौंदा से महाराजगंज की तरफ जा रहा था. दोनों वाहन आमने-सामने आने के दौरान कार चालक ने टेंपो को बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी.

कार के गड्ढे में गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. दुर्घटना में चालक को किसी तरह की गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को हादसे की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >