कबड्डी में बक्सर ने बेगूसराय को छह अंकों से हराया

रविवार को राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बक्सर ने बेगूसराय को 6 अंकों से पराजित किया. बक्सर की टीम आंध्रप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट में शामिल होगी और बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेगी. इसके साथ ही जीरादेई के आदर्श मध्य विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय 51वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का समापन हो गया.

जीरादेई. रविवार को राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बक्सर ने बेगूसराय को 6 अंकों से पराजित किया. बक्सर की टीम आंध्रप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट में शामिल होगी और बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेगी. इसके साथ ही जीरादेई के आदर्श मध्य विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय 51वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का समापन हो गया. विजेता बक्सर और उपविजेता बेगूसराय टीम को शील्ड और प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया. इस स्पर्धा में बिहार के आठ जोन के खिलाड़ियों ने भाग लिया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह रहे.समारोह की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह ने किया.इन्होंने खेल प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूबे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में खेल के संदर्भ में कई कीर्तिमान रचा जाएगा.बिहार में खेल के प्रति मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं. इसका सकारात्मक परिणाम निकट भविष्य में दिखाई देंगे. बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम करें. नियमित अभ्यास और समर्पित प्रयास से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने बताया कि जीरादेई में एक ऐतिहासिक खेल आयोजन हुआ. जिसमें प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.अब यहां से चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. जिला कबड्डी संघ उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि यह स्पर्धा राजेंद्र बाबू की जन्म धरती पर हुई है और राजेंद्र बाबू को भी कबड्डी का खेल बेहद पसंद था. मौके पर पूर्व मुखिया हरेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव मुहम्मद असलम, प्रशांत पुष्कर अभिमन्यु सिंह, अंकित सिंह, सारण कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप, विजय प्रताप सिंह, उमेश राम, शिवेंद्र कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >