सीवान: हसनपुरा में 179 पीस यूपी निर्मित शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

हसनपुरा के सरैया पुल के समीप एमएच नगर थाना पुलिस ने 179 पीस यूपी निर्मित ‘बंटी बबली’ देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. पुलिस जांच में जुटी है.

Siwan News: एमएच नगर थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरैया पुल के समीप से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके कब्जे से उत्तर प्रदेश निर्मित 200 एमएल की 179 पीस ‘बंटी बबली’ देसी शराब बरामद की है. पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया.

पुलिस को देखते ही भागने लगा धंधेबाज

थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरैया पुल के समीप एक व्यक्ति अवैध शराब की खेप लेकर बिक्री के उद्देश्य से मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.

पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा. हालांकि, पहले से सतर्क पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

200 एमएल की 179 बोतल शराब बरामद

गिरफ्तार धंधेबाज की तलाशी लेने पर उसके पास से 200 एमएल की उत्तर प्रदेश निर्मित ‘बंटी बबली’ देसी शराब की 179 बोतल बरामद हुई. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया और गिरफ्तार आरोपित को थाना लाया गया.

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.

शराब के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की खेप कहां से लायी गयी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में भी लगी है.

थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए एमएच नगर थाना पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >