सीवान के गुठनी में बाइक छिनतई मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, देवरिया से दबोचकर भेजा गया जेल

गुठनी पुलिस ने नैनीजोर गांव में हुई बाइक छिनतई के मामले में फरार चल रहे आरोपी विवेक कुमार मद्धेशिया को उत्तर प्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है.

Siwan News: गुठनी थाना क्षेत्र के नैनीजोर गांव में हुई बाइक छिनतई की घटना में फरार चल रहे आरोपी को गुठनी पुलिस ने गुरुवार देर शाम उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक कुमार मद्धेशिया उर्फ विकास (22 वर्ष), निवासी मायापुर गांव, थाना खामपार, जिला देवरिया के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि नैनीजोर गांव में हुई बाइक छिनतई के मामले में विवेक कुमार मद्धेशिया लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र स्थित उसके घर पर छापेमारी की, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ देवरिया जिले के सलेमपुर थाना में भी आपराधिक मामला दर्ज है. उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी संबंधित थाने से जुटाई जा रही है.

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस आगे भी इसी तरह अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Prakash

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >