Bihar Crime: सीवान में बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, स्कूल से लौटने के दौरान दिया घटना को अंजाम

Bihar Crime: शिक्षक मनोज पासवान ने बताया कि मैं बाइक चला रहा था और मेरे पीछे ललन माझी बैठे हुए थे. एक बाइक पर दो अपराधी पीछे पीछे चल रहे थे. मौका मिलते ही गोली मार कर मौके से फरार हो गए.

Bihar Crime: सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के बड़हरिया जामो मुख्य मार्ग स्थित पलटू हाता गांव के समीप विद्यालय से पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक को अपराधियों ने गोलीमार गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के अलीनगर चैनपुर निवासी स्व.रामनरेश मांझी का 45 वर्षीय पुत्र ललन माझी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ललन माझी माधवपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षक के पद पर तैनात हैं, जो विद्यालय से पढ़कर अपने एक साथी शिक्षक मनोज कुमार पासवान के साथ सीवान शहर स्थित किराए के मकान पर लौट रहे थे. अभी वे लोग पलटुहाता गांव के समीप पहुंचे थे. तब तक एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें धक्का दिया. जहां वे लोग बाइक से गिर गए और ललन माझी को गोलीमार गंभीर रूप से घायल कर दिया. जहां ललन माझी को दो गोली लगी और वह वही अचेत हो गए. जीसके बाद स्थानीय लोग और शिक्षक मनोज कुमार पासवान के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने दो खोखा बरामद कर मामले की जांच में जुटी हुई है.

हेलमेट लगाए थे दोनों अपराधी

शिक्षक मनोज पासवान ने बताया कि मैं बाइक चला रहा था और मेरे पीछे ललन माझी बैठे हुए थे. हम लोग माधोपुर स्कूल से चले तो एक बाइक पर दो अपराधी हम लोग के पीछे चल रहे थे, जो हेलमेट लगाए हुए थे और मौका मिलते ही गोली मार कर मौके से फरार हो गए.

डेढ़ वर्ष पूर्व में भी मारी गई थी गोली

परिजनों ने बताया कि शिक्षक ललन माझी पर यह पहली घटना नहीं बल्कि डेढ़ वर्ष पूर्व भी बड़हरिया जामो मुख्य मार्ग पर पलटुहाता गांव के समीप गोली मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, जहां अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई गई थी. वहीं यह दूसरी घटना उनके साथ घटित हुई है. पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली हैं. मामले की जांच की जा रही हैं.

Also Read: यूपी बिहार की सीमा कर्मनाशा बॉर्डर से रोहतास तक लगा 70 किमी लंबा जाम, महाजाम में छटपटा रहे श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >